मध्य पूर्व की जंग में कूदे हूती विद्रोही, इजरायल पर दूसरी बार मिसाइल हमला; तेल अवीव को बनाया निशाना

0
150
houthi-attack-israel-second-missile-tel-aviv
File Photograph

मध्य पूर्व में जारी तनाव और बढ़ गया है। यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर दूसरी बार मिसाइल हमला करने का दावा किया है। हूतियों के मुताबिक, इस हमले में इजरायल के दक्षिणी इलाकों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने बयान जारी कर कहा कि यह हमला उनके “दूसरे सैन्य अभियान” का हिस्सा था। उनके अनुसार, इस दौरान क्रूज मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया और इसे उन्होंने क्षेत्र में जारी संघर्ष के जवाब के तौर पर पेश किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले भी हूतियों ने इजरायल की ओर मिसाइल दागी थी, जिसके बाद इजरायली सुरक्षा तंत्र सक्रिय हो गया था। इस ताजा हमले ने मध्य पूर्व में जंग के और फैलने की आशंका बढ़ा दी है।