रामपुर: आग से राख हुई गेहूं की फसल, जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने की मुआवजे की मांग

0
229
Rampur: Wheat Crop Reduced to Ashes by Fire; District Panchayat Member Mustafa Hussain Demands Compensation
आग से राख हुई गेहूं की फसल, जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने की मुआवजे की मांग

रामपुर: स्वार तहसील के गांव मीरापुर मीरगंज में आग लगने से किसानों की करीब 12 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना पर रामपुर जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने प्रशासन और मुख्यमंत्री से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है।

मुस्तफा हुसैन ने कहा कि मीरापुर मीरगंज में असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई आग से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। उन्होंने कहा कि करीब 10 किसानों की छह माह की मेहनत जलकर राख हो गई, जिससे उनके सपने भी चकनाचूर हो गए।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। मुस्तफा हुसैन ने कहा कि पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए, ताकि वे दोबारा खेती कर सकें।