मुंबई, 2 मई 2026: मुंबई के पवई इलाके में एक दर्दनाक हिट-एंड-रन की घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। मोरारजी नगर में सड़क किनारे सीवर सफाई कर रहे तीन मजदूरों को तेज रफ्तार टेंपों ने टक्कर मार दी। ड्राइवर बिना मदद किए मौके से फरार हो गया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मुंबई नगर निगम के ठेकेदार द्वारा नियुक्त मजदूरों की टीम सफाई कार्य में जुटी थी, तभी यह हादसा हुआ। पवई पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। ठेकेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, साथ ही घटनास्थल पर सुरक्षा लापरवाही की जांच चल रही है।
ठाणे में भी टेंपों हादसा, महिला की मौत
इससे ठीक पहले शुक्रवार को ठाणे के माजीवाड़ा जंक्शन के पास एक अन्य हिट-एंड-रन में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मुंब्रा निवासी यह महिला मुंबई-नासिक हाईवे पार कर रही थी, तभी टेंपों ने उसे कुचल दिया। ड्राइवर फरार हो गया। कालवा सरकारी अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये लगातार हो रहे हिट-एंड-रन मामले ट्रैफिक सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
- मक्का में भारतीय हाजियों की बदहाली पर ‘आप’ का मोर्चा: सांसद संजय सिंह और फैसल लाला ने सरकार को घेरा, जांच की मांग

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: मानवाधिकार आयोग की भूमिका पर जजों में मतभेद; ‘अल्पसंख्यकों की लिंचिंग’ और ‘अधिकार क्षेत्र’ पर तीखी टिप्पणी

- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

- लोकसभा में महिला आरक्षण (131वां संशोधन) विधेयक गिरा; दो-तिहाई बहुमत जुटाने में विफल रही सरकार

- अंडमान में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का तीन दिवसीय केंद्रीय मंथन शुरू; युवाओं के प्रशिक्षण और ‘आदर्श मस्जिद’ प्रोजेक्ट पर ज़ोर

- आशा भोसले का निधन: 92 वर्ष की उम्र में दिग्गज गायिका ने ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

- प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: सभी राज्यों में 5 किलो LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी

- राज्यसभा सभापति ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस खारिज किया

