उसावा, बदायूं (आसिम अली), 8 मई 2026: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उसावा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रिजोला में सरकारी आवास योजना में बड़े घोटाले का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने प्रधान और सचिव पर पहली किश्त जारी कराने के नाम पर हजारों रुपये रिश्वत लेने का इल्जाम लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि पैसे देने के बावजूद उनकी दूसरी किश्त रोक दी गई।
विधवा महिला ने लगाए 20 हजार की रिश्वत के आरोप
गांव की विधवा रामप्यारी ने बताया कि उन्हें पहली किश्त के रूप में 40 हजार रुपये मिले थे। प्रधान-सचिव ने आवास की अगली किस्त के लिए 20 हजार रुपये मांग लिए। उन्होंने यह रकम मकान की नींव भरने में खर्च कर दी थी, फिर भी दबाव में पैसे दे दिए। दूसरी किश्त के लिए और रकम मांगी गई, जिसके लिए जेवर गिरवी रखने पड़े। बावजूद इसके किश्त नहीं आई और खाता होल्ड कर दिया गया। रामप्यारी ने अधिकारियों व कोर्ट के चक्कर लगाए, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।
दिव्यांग रामनाथ ने भी खोले राज़
नगरिया दुकानी गांव के दिव्यांग रामनाथ पुत्र अर्जुन ने भी प्रधान-सचिव पर गंभीर आरोप लगाए। उनकी पहली किश्त के 40 हजार में से 30 हजार ले लिए गए। दूसरी किश्त न आने पर भी उन्होंने मकान की दीवारें खड़ी करवाईं, लेकिन अब भी और पैसे की मांग हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पहली किश्त पर ही 10 हजार रुपये वसूले गए।
बीडीओ ने दी जांच की सफाई
खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) उसावा से बात की गई तो उन्होंने कहा, “मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।” पीड़ितों ने मांग की है कि योजना के लाभार्थियों को तत्काल राहत दी जाए।
- बदायूँ: नाले निर्माण में घटिया सामग्री के आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, जांच की मांग

- बदायूं: सरकारी आवास योजना में रिश्वतखोरी, प्रधान-सचिव पर लाभार्थियों के गंभीर आरोप

- Jamia Millia Islamia Hosts National Seminar on Munshi Premchand

- Sufi Leader and Renewable Energy Pioneer Honored at BRICS Investment Forum in New Delhi

- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हमें गर्व, पंजाब को हमेशा सतर्क रहना होगा: संजीव कालरा

