पाकिस्तान-सऊदी शहज़ादे सलमान ने पाकिस्तान को खुश कर दिया

Date:

इमरान खान ने सऊदी शहज़ादे से पाकिस्तान के नागरिकों के लिए इमीग्रेशन की सहूलियत और पाकिस्तानी क़ैदियों की रिहाई की मांग की

ग्लोबलटुडे न्यूज़ डेस्क/पाकिस्तान: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सऊदी प्रिंस के रविवार,17 फरवरी को पाकिस्तान आने पर रेड कारपेट बिछाकर उनका भव्य स्वागत किया। सऊदी के शहज़ादे मुहम्मद बिन सलमान पकिस्तान के दौरे पर हैं। बतादें कि उनको शनिवार को पाकिस्तान आना था लेकिन अज्ञात कारणों कि वजह से वो शनिवार को पाकिस्तान नहीं आ सके थे।
कांग्रेस की पूर्व MP ने किसको ठहराया पुलवामा हमले का ज़िम्मेदार

Imran Khan and Saudi Prince Salman
एक-दुसरे को गले मिलकर मुबारकबाद देते इमरान खान और सऊदी प्रिंस सलमान- फोटो ट्विटर

ऐसा समझा जा रहा था कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले की वजह से सऊदी वली अहद मुहम्मद बिन सलमान का पाकिस्तान का दौरा सुरक्षा की वजह से कैंसिल हो सकता है लेकिन मुहम्मद बिन सलमान ने रविवार को पकिस्तान आकर इमरान खान को खुश कर दिया।
इमरान खान ने सऊदी शहज़ादे से पाकिस्तानियों के हाजियों के लिए इमीग्रेशन की सहूलत और 3 हज़ार क़ैदियों की रिहाई के लिए क़दम उठाने की गुज़ारिश की जिसको सऊदी शहज़ादे ने मान लिया। शहज़ादे सलमान ने कहा कि में पाकिस्तान की मांगों को इनकार नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि आप मुझे अरब में पाकिस्तान का दूत समझें।
इमरान खान ने सऊदी प्रिंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मै पाकिस्तान को सऊदी की मदद के लिए आपका शुक्र गुज़ार हूँ। इमरान खान ने कहा कि 25 लाख पाकिस्तानी अरब में रह रहे हैं जो मेरे दिल के बहुत क़रीब हैं,उनसे अच्छ रवैया रक्खा जाए।इमरान खान ने एक और दरख्वास्त करते हुए कहा कि 3 हज़ार पाकिस्तानी जो अपना घर-बार छोड़कर सऊदी अरब गए, वो मामूली जुर्म में वहां की जेल में क़ैद हैं, उनको रिहा कर दिया जाए। जवाब में सऊदी शहज़ादे ने यक़ीन दिलाते हुए कहा कि हम पकिस्तान को इनकार नहीं कर सकते और इमरान खान आप मुझे अरब में पकिस्तान का दूत समझें। सऊदी शहज़ादे ने पाकिस्तानी क़ैदियों का यक़ीन दिलाते हुए कहा कि में ज़ाती तोर पर इसको देखूंगा। इस मुलाक़ात में पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच अरबों डॉलर निवेश के समझौतों पर दस्तखत हुए।
पाकिस्तान की नयी वीज़ा पालिसी हुई और भी आसान

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...