रामपुर: आज़म ख़ान के गढ़ रामपुर में भीम आर्मी ने तारिक़ परवेज़ को ज़िला अध्यक्ष मनोनीत किया

0
486
रामपुर में भीम आर्मी ने तारिक़ परवेज़ को ज़िला अध्यक्ष मनोनीत किया
रामपुर में भीम आर्मी ने तारिक़ परवेज़ को ज़िला अध्यक्ष मनोनीत किया

रामपुर : आज दिनांक 07/09/20 को उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में आज़ाद समाज पार्टी की मीटिंग हुई।

इस मीटिंग में भीम आर्मी प्रमुख/आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के आदेश पर मुख्य प्रभारी मोहम्मद गाज़ी और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री विनोद तेजयान ने रामपुर के युवा तारिक़ परवेज़ को जनपद रामपुर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया।

इस मीटिंग में ज़ोन प्रभारी, बॉबी गुर्जर, निज़ाम चौधरी, कुंवर देवेंद्र सिंह और हाजी एहसान कुरैशी शामिल थे।