Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
अजगर की सूचना लोगों ने वन विभाग को दी और वन विभाग ने इस खतरनाक अजगर को पकड़ कर जंगल मे छोड़ दिया
यूपी के रामपुर की तहसील मिलक क्षेत्र में लोगों ने 14 से 15 फीट लंबा एक अजगर सांप देखा जिसको देखकर लोग दंग रह गए और डर भी गए।
इस दौरान सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और लोग अजगर को देखने के लिए निकल पड़े।
इस अजगर ने किसी जानवर का शिकार किया था जिस कारण से उससे रेंगने में परेशानी हो रही थी और काफी जो उसने निगल लिया था वह जानवर काफी बड़ा था जिसकी वजह से अजगर का जिस्म काफी फूल गया था। अजगर के आसपास कुछ खून भी था।
जब इसकी सूचना गांव के लोगों ने वन विभाग को दी तो वन विभाग की टीम तुरंत जिस जगह अजगर था वहां पहुंची और अजगर सांप को सकुशल ट्रैक्टर में भरकर डंडिया के जंगल में छोड़ दिया।
इस दौरान गांव में अजगर को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ था और सभी लोग अजगर को बड़े ध्यान से देख रहे थे क्योंकि इतना बड़ा अजगर सांप शायद इससे पहले गांव के लोगों ने कहीं देखा होगा।
बरहाल वन विभाग की मुस्तैदी के कारण कोई अनहोनी घटना नही हुई और अजगर को सकुशल जंगल में छोड़ दिया गया।
इस मामले पर जिला फॉरेस्ट अधिकारी राजीव कुमार ने बताया,” कल सुबह मेरे पास एक सूचना आई थी मिलक रेंज में एक अजगर दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को भेजा। अजगर ने किसी जानवर का शिकार कर रखा था जिससे वे बेसुध हो गया था, उसे हिला डुला नहीं जा रहा था। लोगों ने वहां अजगर देखकर वहां पर कोतुहल का विषय हो गया हमारे स्टाफ ने वहां से लोगों को हटाया सकुशल उस अजगर को बिलासपुर के डांडिया जंगल में छोड़ा गया यह अजगर इनायतपुर में मिला था यह मिलक रेंज में इनायतपुर गांव है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
