Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
कोरोनावायरस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए रामपुर प्रशासन ने अब आजम खान (Azam Khan) के जौहर विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज को अधिग्रहण कर लिया है। चूंकि आजम खान की यूनिवर्सिटी लगभग 450 एकड़ में है जिसमें भारी संख्या में कोरोना आशंकित और संक्रमित लोगों को रखा जा सकता है। इसीलिए अब रामपुर प्रशासन ने यूनिवर्सिटी के जोहर मेडिकल कॉलेज को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अस्थाई तौर पर अधिग्रहण में ले लिया है, जिससे सभी को एक जगह आबादी से दूर रखा जा सके और बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके।
ग़ौरतलब है कि अब तक रामपुर में 700 से अधिक कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके अलावा उनके कांटेक्ट में आने वाले लोगों का भी मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जौहर यूनिवर्सिटी में आशंकित और संक्रमित लोगों को क्वारंटीन और इलाज भी किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन सिलेंडरों की भी व्यवस्था की गई है।
इस मामले पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मादड़ ने बताया जैसे आपको अवगत है कि कोरोना के कैसेस लगातार बढ़ते जा रहे हैं उस के क्रम में शासन के निर्देश थे कि हर जिले में कोरोना से रिलेटेड जो फैसिलिटी है उसका विस्तार किया जाए। हमारे जनपद में जिला अस्पताल फैसिलिटी है, L2 फैसिलिटी है, वहां पर 100 बेड हमारे हैं और 22 वेंटिलेटर हैं और सेंट्रल ऑक्सीजन पाइप है, वहां पर कोई दिक्कत नहीं है। अगर कोरोना के कैसेस बढ़ते हैं तो उसको देखते हुए उसके लिए हमने अलग से फैसिलिटी क्रिएट की है उसके लिए जौहर अस्पताल का अधिग्रहण पूर्व की भांति किया गया है। यहां पर हमने 47 बेड और के साथ जो भी व्यवस्था है यहां पर पूरी करा दी हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर हमारे यहां पर आ गए हैं इसके अतिरिक्त और डिमांड के लिए हम 100 बेड और खरीदने जा रहे हैं। यहां पर बाकी जो स्पेस है वहां पर उसको स्थापित करा देंगे। भविष्य में कोरोना के केसेस बढ़ते हैं या ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ती है तो उसकी आपूर्ति हम यहां से करेंगे।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

