आज बसपा के मश्हूर नेता और अमरोहा से सांसद कुँवर दानिश अली (Danish ALi) ने मुरादाबाद व सहारनपुर के संसदो के साथ संसद भवन में माननीय लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से मिलकर यूनानी पैथी चिकित्सकों की मांगों को उनके समक्ष रखा।
यूनानी चिकित्सकों की मांग है कि भारतीय यूनानी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा दिया जाये। केंद्र सरकार आयुर्वेद व होम्योपैथी की ही तरह यूनानी पैथी का भी अलग बोर्ड बनाये और पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी करने की अनुमति दी जाये, क्यूंकि पोस्ट ग्रेजुएट यूनानी चिकित्सकों को इस से अलग रखा गया है। जबकि आयुर्वेद और यूनानी का पाठ्यक्रम लगभग एक जैसा ही है और यूजी और पीजी में दोनों पद्धति के छात्रों को सर्जरी पढ़ाई जाती और ट्रेनिंग दी जाती है।
इस पर माननीय लोक सभा अध्यक्ष ने सहमती जताते हुए आयुष मंत्रालय से इस बाबत अग्रिम कार्यवाही करने की बात कही।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट

- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

