कश्मीर घाटी में सिविलियंस पर हुए आतंकी हमलों के बाद पुलिस और आर्मी के क्रैकडाउन में सैकड़ों युवकों को हिरासत में लिया गया है। आतंकी संगठनों से संबंध के आधार पर उत्तर प्रदेश के रामपुर का एक 19 वर्षीय युवक भी जम्मू पुलिस की हिरासत में है।
जबसे अनस के पकड़े जाने की खबर मिली है उसके परिजन हैरान और परेशान हैं क्योंकि वह घर से जम्मू-कश्मीर नहीं बल्कि पंजाब रोजी रोटी कमाने गया था।
अचानक ही जम्मू से अनस के पिता के मोबाइल पर एक कॉल आई जिससे घर वालों को पता चला कि उनका बेटा जम्मू के गांधी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में हैं। इस खबर को सुनने के बाद जहां परिवार के लोग हैरान हैं वहीं स्थानीय खुफिया एजेंसी और पुलिस भी जानकारी जुटाने में लग गए हैं।
जम्मू के थाना गांधीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार इस युवक को जम्मू कश्मीर एसओजी ने भारत के पूजा स्थलों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान में बैठे लोगों के साथ शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है और अब उससे पूछताछ की जा रही है।
19 साल के अनस के पिता ने बताया कि अनस उनका बीटा है और वह पंजाब बटाला में यहां से काम करने गया था। अनस लेब में दाढ़-दांत बनाने का काम करता है। उन्होंने बताया कि अनस जम्मू कैसे पहुंचा इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया,”मुझे रात 8:30 बजे कॉल जम्मू से आई थी। पुलिस स्टेशन से उन्होंने बताया कि आपका लड़का हमारी हिरासत में है। मैंने उनसे पूछने की कोशिश की कि वह किस केस में है, किस वजह से पकड़ा गया है? उन्होंने यह बात बताने से इनकार कर दिया, मुझे कुछ नहीं बताया।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

