उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में एक दिल दहलाने वाली वारदात उस समय देखने को मिली जब पिता का शव उनके घर के कमरे में और पुत्र का शव सड़क किनारे मिला। हालांकि पुलिस इस मामले ओझल हुए सबूतों को खंगालने में जुट गई है। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कर ली गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
जनपद रामपुर(Rampur) के शाहबाद थाने के अंतर्गत गांव भुवनपुर निवासी 55 वर्षीय बुद्धसेन होमगार्ड विभाग में नौकरी करते थे। तड़के उनका शव घर के कमरे में मौजूद मिला और वहीं कुछ ही दूरी पर मेन सड़क पर उनके सबसे छोटे बेटे नेकपाल का भी शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। जिसके बाद इस घटना से परिवार सहित पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
कहा जा रहा है की मृतक बुद्धसेन के 3 पुत्र थे। पिछले वर्ष उन्होंने अपनी जायदाद का बंटवारा तीनों पुत्रों में कर दिया था। कथित तौर पर उनका छोटा पुत्र नेकपाल पिता द्वारा किए गए इस बंटवारे से संतुष्ट नहीं था। जिसके बाद नेकपाल ने घटना को अंजाम देते हुए लोहे की रॉड से पहले तो पिता को मौत के घाट उतारा और फिर दूर जाकर मुख्य सड़क पर या तो खुदकुशी कर ली या फिर किसी सड़क हादसे का शिकार हो गया।
बरहाल पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की तह तक जाने के लिए सुराग कशी शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के मुताबिक सुबह साडे 4 बजे थाना शाहबाद के ग्राम भुवनपुर के ओमप्रकाश द्वारा सूचना दी गई के उसके पिता बुद्ध सैन जिनकी उम्र 55 वर्ष थी और होमगार्ड में नौकरी करते थे। उनके सर पर किसी के द्वारा लोहे की रॉड मार कर उनके कमरे में ही हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटनास्थल पर जब लोगों से वार्ता की गई, परिजनों से वार्ता की गई तो यह स्थापित हुआ कि बुद्ध सेन द्वारा 1 वर्ष पूर्व अपनी संपत्ति का बंटवारा किया गया था जिससे उनके तीन पुत्रों मैं से छोटा पुत्र जिसका नाम नेकपाल है। वह संतुष्ट नहीं था मौका ए वारदात से नेकपाल को तलाश करने की कोशिश की गई तो नेकपाल वहां से लापता मिला और अन्य लोगों से वार्ता की गई तो यह स्थापित हुआ के नेकपाल द्वारा यह घटना की गई है। इस सूचना पर तहरीर प्राप्त करते हुए संबंधित धाराओं में नेकपाल के विरुद्ध थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया। जब नेकपाल को आसपास में तलाशा गया तो नेकपाल घर से दूर एक मेन रोड पर एक्सीडेंटल स्थिति में पाया गया। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसके साथ कोई घटना घटित हुई है या उसके द्वारा आत्महत्या की गई है। इस सूचना पर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है, अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

