रामपुर में राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ नफरत का संदेश देते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की पत्नी डॉ तज़ीन फातिमा ने जनसभा में कहा कि जितने भी मुखालिफ लोग हैं जो आजम साहब के जेल को कहते हैं कि सही जेल गए और उनका बुरा चाहते हैं आप ऐसे लोगों को सामाजिक बहिष्कार करें
रामपुर: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जोरों पर हैं। ऐसे में कहीं धर्म के आधार पर तो कहीं जाति के आधार पर नफ़रतें परोसी जा रही हैं। लेकिन रामपुर में राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ नफरत का संदेश देते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की पत्नी डॉ तज़ीन फातिमा ने जनसभा में कह डाला कि जितने भी मुखालिफ लोग हैं जो आजम साहब के जेल को यह कहते हैं सही जेल गए और उनका बुरा चाहते हैं आप ऐसे लोगों को सामाजिक बहिष्कार करें।
जो लोग आजम साहब के मुखालिफ हैं वे लोग आपकी खुशियों के भी मुखालिफ
सामाजिक बहिष्कार से मतलब समझाते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के साथ आप अपना हुक्का पानी बंद कर दें, कोई शादी ब्याह का कोई ताल्लुक नहीं रखें, जो लोग आजम साहब के मुखालिफ हैं वे लोग आपकी खुशियों के भी मुखालिफ हैं। इसलिए ऐसे लोगों की आपसे जो भी रिश्तेदारी हो कुछ हो आप ऐसे लोगों को सामाजिक बहिष्कार करें। शादी ब्याह से बिल्कुल अलग हो जाएं और उनसे यह कह दें कि जब तुम हमारी खुशियों में शामिल नहीं हो तो हम तुम्हारी खुशी में शामिल नहीं हैं।
वहीं डॉ फातिमा ने मुरादाबाद में गृहमंत्री अमित शाह के आजम खान की जेल में रहने के मुद्दे पर दिए गए भाषण पर भी अफसोस जताते हुए अपने उखड़े मन से न्यायपालिका पर से इंसाफ नहीं मिलने की बात तक कह डाली है।
आजम खान की पत्नी डॉ तंजीन फातिमा के मुताबिक बहुत लोगों को इन सब को प्रेरित करते हुए वोट देने के लिए भेजा है उस दिन सभी लोग वोट देने के अधिकार का प्रयोग करें और मेरी आपसे यही गुजारिश है कि कोई भी बहन घर के अंदर नहीं रहे वोट देने जरूर जाएं ताकि मुखालिफो की जमानतो को जब्त करवा सकें और आज में aap se गुजारिश ये ओर करूंगी कि जितने भी मुखालिफ लोग हैं जो आजम साहब के जेल को यह कहते हैं सही जेल गए और उनका बुरा चाहते हैं आप ऐसे लोगों को सामाजिक बहिष्कार करें, सामाजिक बहिष्कार से मतलब यह है कि ऐसे लोगों के साथ आप अपना हुक्का पानी बंद कर दें कोई शादी बिया का कोई ताल्लुक नहीं रखें जो लोग आजम साहब के मुखालिफ है वह लोग आपकी खुशियों के भी मुखालिफ हैं इसलिए ऐसे लोगों की आपसे जो भी रिश्तेदारी हो कुछ हो आप ऐसे लोगों को सामाजिक बहिष्कार करें शादी बिया से बिल्कुल अलग हो जाएं और उनसे यह कह दे कि जब तुम हमारी खुशियों में शामिल नहीं हो तो हम तुम्हारी खुशी में शामिल नहीं है।
इंसाफ मिल पाना इस सरकार में बहुत मुश्किल
इंसाफ मिल पाना इस सरकार में बहुत मुश्किल है मुरादाबाद में एक रैली थी हमारे माननीय गृहमंत्री यह कह कर गए हैं के आजम को अंदर रखना चाहते हो तो हमें वोट दो अब आप यह देखिए कि गृहमंत्री का यह कहना कि आजम खान को मतलब कि हमारी सरकार को लाना चाहते हो तो यह समझ लो कि आजम खां अंदर रहेंगे और अगर आजम खान साहब को बाहर लाना है तो समाजवादी पार्टी को वोट दो तो मेरा कहने का मतलब यह है कि जब गृहमंत्री यह कह सकता है तो इसका मतलब यह है कि न्यायालय की कोई भूमिका ही नहीं रही न्यायालय की भूमिका ही खत्म हो गई है और इंसाफ मांगने के लिए हमें न्यायालय जाना.जब गृह मंत्री ने यह कह दिया कि आजम खां को अंदर रखना है तो हमारी सरकार को लाना होगा इसका मतलब यह है कि न्यायालय के पास जाना फिर बेकार है न्यायालय की कोई भूमिका नहीं रही एक बात और समझ लीजिए कि जो इंसान हमें और आजम साहब को या और जो बेगुनाह लोग बंद हैं उन्हें नहीं मिल रहा है आपको भी इस सरकार में नहीं मिल सकता इसलिए जरूरत इस बात की है कि आप बिल्कुल एक तरफा होकर समाजवादी पार्टी को वोट दें।
- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

