मुझसे कहा गया था सैफ से शादी न करो, करियर खत्म हो जाएगा: करीना कपूर

0
250
मुझसे कहा गया था सैफ से शादी न करो, करियर खत्म हो जाएगा: करीना कपूर
मुझसे कहा गया था सैफ से शादी न करो, करियर खत्म हो जाएगा: करीना कपूर Image grabbed from zoomtv

कपूर खानदान से ताल्लुक़ रखने वाली बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री करीना कपूर ने एक वीडियो में खुलासा किया है कि लोगों ने उन्हें सैफ अली खान से शादी करने से मना किया था।

करीना कपूर(Karina Kapoor) का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है।

करीना कपूर ने कहा है कि ‘मुझसे कहा गया था कि सैफ से शादी मत करो, तुम्हारा करियर खत्म हो जाएगा, कोई भी शादीशुदा महिलाओं के साथ काम नहीं करना चाहता’।

https://www.instagram.com/accounts/login/?next=/reel/CgRUyLajKCC/

करीना कपूर ने कहा कि ‘मैंने लोगों से कहा कि यह ठीक है, मेरा रवैया यह था कि यह ठीक है, कोई बात नहीं, अगर वे मेरे साथ काम नहीं करना चाहते हैं, तो मेरे साथ काम मत करो, अगर मुझे काम नहीं मिला तो मैं ‘घर चली जाउंगी। मैं बैठ कर कुछ और करलूँगी।”

याद रहे कि सैफ अली खान ने अक्टूबर 2012 में करीना कपूर से शादी की थी और इस जोड़े के दो बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हैं।

इससे पहले सैफ अली खान ने अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी, जिनसे उनकी एक बेटी सारा अली खान और एक बेटा इब्राहिम अली खान है।