Sambhal News: विदेश से व्हाट्सएप वीडियो कॉल से चलाता है गैंग, वाहन चोरी के दौरान बड़ा खुलासा

0
216
विदेश से व्हाट्सएप वीडियो कॉल से चलाता है गैंग
विदेश से व्हाट्सएप वीडियो कॉल से चलाता है गैंग

उत्तर प्रदेश/ संभल(मुजम्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के जनपद संभल का एक सरगना विदेश से व्हाट्सएप वीडियो कॉल से गैंग चलाता है। पुलिस ने इस बात का खुलासा वाहन चोरी के एक गैंग को पकड़ने दौरान किया है।

एसपी चक्रेश मिश्रा नें बताया कि वाहन चोर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 6 लग्जरी गाड़ियां,तीन तमंचे व कारतूस भी बरामद किये हैं।

इस खुलासे में खास बात यह है कि व्हाट्सएप काल से सरगना विदेश में गैंग का संचालन करता करता है। पुलिस और बाकी अपराधियों की तलाश कर रही है।

एसपी चक्रेश मिश्रा के निर्देश पर एसओजी, क्राइम ब्रांच और पुलिस द्वारा सघन चेकिंग और प्लानिंग द्वारा यह गैंग हाथ आया है। इस गैंग का एक सरगना संभल का नूरीयो सराय का प्रधान भी है। गिरोह का गैंग दिल्ली एनसीआर हरियाणा पूर्व राज्य चोरी की वारदात को अंजाम देता है।