आल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से की मुलाकात

Date:

नई दिल्ली: ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज  केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से  मुलाकात की।

मुलाक़ात का मकसद  यूनानी चिकित्सा पद्धति से संबंधित तमाम समस्याओं पर  मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराना था।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व  डॉ एस एम हुसैन, उपाध्यक्ष ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस ने किया जबकि इस मौके पर डॉ एस एम याकूब राष्ट्रीय सचिव, डॉ  शफीक अहमद महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष, डॉ जियाउर्रहमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एकेडमिक विंग,  डॉ एजाज अली कादरी राष्ट्रीय महासचिव यूथ विंग  आदि शामिल थे।

मुलाकात के दौरान आयुष मंत्री सर्वानंद ने प्रतिनिधिमंडल को यकीन दिलाया कि यूनानी चिकित्सा पद्धति के विकास के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाएगी।

इस मौके पर खास तौर से  नेशनल कमिशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ़ मेडिसिन के तहत आयुर्वेद की तरह यूनानी का अलग से बोर्ड बनाए जाने, नेशनल यूनानी  यूनिवर्सिटी की स्थापना, सीजीएचएस  यूनानी डिस्पेंसरी को हर राज्य की राजधानियों में स्थापित किए जाने, आयुर्वेद की तरह  यूनानी में भी सर्जरी का अधिकार दिए जाने की मांग की गई।

आल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सैयद अहमद खान ने आशा जताई है कि यह मुलाकात हमारे लिए यकीनन काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बहुत ही संजीदगी से हमारी बातों को सुना है और हमारी मांगों पर कलात्मक प्रतिक्रिया दी है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान हादसे का शिकार, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया; सभी यात्री सुरक्षित

श्रीनगर: श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को इंडिगो...

जन्माष्टमी पर राधा बनी हेमा मालिनी, शेयर की ‘राधा रास बिहारी’ डांस बैले की झलक, बोलीं- ‘राधे-राधे, जय श्री कृष्णा’

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री, भरतनाट्यम नृत्यांगना और सांसद...

IndiGo Flight Hits VDGS Pole While Parking at Srinagar Airport; All Passengers and Crew Safe

Srinagar: An IndiGo aircraft collided with a Visual Docking...