उत्तर प्रदेश में ट्रेन में हुई नमाज़ के मामले में रेलवे पुलिस ने शुरू की जांच

0
192
उत्तर प्रदेश में ट्रेन में हुई नमाज़ के मामले में रेलवे पुलिस ने शुरू की जांच
उत्तर प्रदेश में ट्रेन में हुई नमाज़ के मामले में रेलवे पुलिस ने शुरू की जांच

सोशल मीडिया पर एक ट्रेन के कोच के गलियारे में नमाज़ अदा करते लोगों को दिखाते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस ने जांच शुरू की है।

नमाज़ियों वायरल वीडियो सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273) का बताया जा रहा है, जब ट्रेन गुरुवार को कुशीनगर के खड्डा रेलवे स्टेशन पर रुकी थी।

हालांकि अभी तक कोई एफ़आईआर दर्ज नहीं की गई है और न ही कोई लिखित शिकायत दर्ज की गई है लेकिन रेलवे पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।

वीडियो में चार लोगों को गलियारे में नमाज अदा करते और एक सीट पर बैठे एक व्यक्ति को हाथ के इशारे से इंतजार करने के लिए कहते हुए दिखाया गया है।

रेल कॉरिडोर में नमाज अदा करने के एक वायरल वीडियो की जानकारी ली गई है। वीडियो की सत्यता और 20 अक्टूबर को ट्रेन के खड्डा रेलवे स्टेशन पर रुकने के दावे की जांच की जा रही है।