VHP के कार्यकर्ताओं ने “हिन्दुस्तान मुर्दाबाद” के लगाए नारे, वीडियो हुआ वाइरल

Date:

ग्लोबलटुडे न्यूज़ डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद हर तरफ़ पूरे देश में लोगों का आक्रोश,ग़म और ग़ुस्सा देखने को मिल रहा है। शहीदों के गाँव में हर तरफ़ सदमा पसरा है।इसी के चलते उत्तर प्रदेश के गोंडा में भी एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में हुए शहीद सैनिकों की याद में विरोध प्रदर्शन किया।
लेकिन ताज्जुब इस बात का है कि इस दौरान इन कार्यकर्ताओं ने देश विरोधी नारे भी लगाए, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि ये कार्यकर्ता भारतीय सेना ज़िंदाबाद का नारा लगाते लगाते,हिन्दुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगते हैं। ये कार्यकर्ता सिर्फ नारे ही नहीं लगा रहे बल्कि हिन्दुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर हँसते हुए भी देखे जा सकते हैं।


वीडियो को शेयर करते हुए न्यूज 18 के पत्रकार क़ाज़ी फ़राज़ अहमद ने लिखा, “गोंडा (यूपी) में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के सदस्य ने ‘जोश’ में अपना ‘होश’ खो दिया। अपनी गलती का एहसास करने से पहले इन्होंने तीन बार ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।”
हालांकि गोंडा पुलिस ने इस बात का खंडन किया है कि ये देश विरोधी नारे गोंडा में लगे हैं।पुलिस का कहना है कि इस खबर का संबंध थाना धानेपुर अंतर्गत मुजहेना ब्लॉक से है। जहाँ विश्व हिन्दू परिषद के कारकर्ताओं द्वारा भारतीय सेना पर हुए आतंकी हमले का विरोध किया जा रहा था।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...