जब एस पी रामपुर ने की पुलिस की मुस्तैदगी की पड़ताल, तो क्या हुआ?

Date:

सड़क पर दुर्घटना की सूचना पर देर से पहुंचे दरोगा जी को पुलिस कप्तान ने किया लाइन हाज़िर,
समय से रेस्पॉन्स देने वाले डायल 100 पुलिस और फायर सर्विस कर्मियों को कप्तान ने पुरस्कृत कर किया सम्मानित


ग्लोबलटुडे न्यूज़ डेस्क/रामपुर[सऊद खान]: देर रात पुलिस की मुस्तैदी और तत्परता का जायज़ा लेने के लिए रामपुर पुलिस के कप्तान शिव हरी मीणा ने सड़क हादसे की एक झूटी सूचना डायल 100 पुलिस ,फायर स्टेशन और थाने पर दी, जिसके कुछ समय में ही सूचना पर सबसे पहले डायल 100 पुलिस की पीआरवी वैन पहुंची और मौके पर पुलिस कप्तान को देख कर हक्के बक्के रह गए। इसके कुछ समय बाद ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गयी। पुलिस कप्तान ने दोनों ही टीमों को समय से रेस्पोंस कर मौके पर पहुँचने के लिए बधाई दी और अपनी तरफ से नकद इनाम भी दिया। वहीं इस सूचना पर सबसे देर से पहुँचने वाले थाना प्रभारी को जमकर फटकार लगायी। हालांकि दारोगा जी कप्तान साहब से अपनी गलती छुपाते रहे लेकिन कप्तान ने उनकी एक न सुनी और लापरवाही बरतने पर दारोगा जी को लाइन हाज़िर कर दिया।
यह भी देखें- कैसे दिया लगेगा पाकिस्तान को झटका?

SP Rampur
एसपी शिवहरि मीणा पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए-फोटो ग्लोबलटुडे

पुलिस की मुस्तैदी की आकस्मिक पड़ताल करने के सम्बन्ध में पुलिस कप्तान शिव हरी मीणा ने ग्लोबलटुडे को बताया कि पुलिस अतिरिक्त महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार पुलिस का रेस्पोंस चेक किया गया। फायर ब्रिगेड का रेस्पॉन्स चेक किया गया इसमें सूचना दी गयी कि दो गाड़ियों में एक्सीडेंट हो गया है। गाड़ियों में आग लग गयी है, कुछ लोग भी घायल हैं। जिसपर तत्काल रेस्पोंस भी आया डायल 100 पुलिस लगभग 11 मिनट में 8 किलोमीटर की दूरी तय करके पहुँच गयी और फायर ब्रिगेड भी समय से आ गयी। इन दोनों टीमों को इनाम दिया गया है। बाकी थाने का रेस्पॉन्स पुअर रहा है चूँकि थाना प्रभारी की जिम्मेदारी थी कि वो सबको सूचित करते। इसके लिए उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...