Rampur By Election: भाजपा के नहले पर आज़म खान का दहला, भाजपा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े संतोष खेड़ा को समाजवादी पार्टी ज्वाइन कराई

Date:

उत्तर प्रदेश/रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान(Azam Khan) ने भारतीय जनता पार्टी(BJP) के नहले पर दहला लगा दिया है। बीते दिनों समाजवादी पार्टी आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान शानू सहित दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी और आजम खान का साथ छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

आज उसी का पलटवार करते हुए रामपुर के समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आजम खान ने भाजपा के जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े संतोष खेड़ा को उनके सैकड़ों समर्थकों सहित समाजवादी पार्टी में शामिल करने की घोषणा की। इसके बाद पार्टी में सम्मिलित होने वाले संतोष खेड़ा का स्वागत करते हुए आजम खान ने एक छोटा सा भाषण दिया जिसमें उन्होंने कहा:-

आजम खान ने अपनी स्पीच के दौरान कहा खेड़ा जी ने मुझसे कहा था कि मैं उसी वक्त ज्वाइन करूंगा जब आप कहेंगे, मैंने उन से निवेदन किया था आप जो मदद कर सकते हैं करिये, आप को इस बात का मौका मिलेगा कि हम और हमारे लोग अगर आप की कसौटी पर पूरे उतरे तो आप हमारे साथ रहिये और अगर हम आपकी कसौटी पर पूरी नहीं उतरते तो आपको इतना समय रहेगा कि आप हमें छोड़ सकते हैं। लेकिन आज खेड़ा साहब के साथ बहुत सारे लोग जिनमें जिले भर के लोग जुड़े हैं, उन्होंने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली है। शहर से हमारे समाज के ऐसे लोग जिन्हें जमाना बहुत हीन भावना से देखता रहा है लेकिन कभी भी समाजवादियों ने इंसानों के बीच दीवार नहीं खड़ी नही की,आज भी नहीं की।

आज़म खान ने कहा;” मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि चुनाव आते हैं और चले जाते हैं लेकिन रामपुर चुनाव के बारे में एक ऐसा इतिहास दर्ज किया जाना है, एक ऐसा अन्याय का इतिहास जिस पर आने वाली नस्लें याद करेंगी और लोग यकीनन हैरत करेंगे इनके अंदर इतनी बर्दाश्त थी और लोगों का जुल्म करने वालों का जुल्म बर्दाश्त किया। चुनाव लोकतंत्र का पर्व कहा जाता है लेकिन क्या हो रहा है इस पर टिप्पणी करने से बेहतर यह है कि हम उसका एहसास करें और हालात का मुकाबला करें और एक ऐसी जीत दर्ज करें जिससे आने लोगों को यह सबक मिले कि लोगों के लोकतंत्र को दमन करके नहीं हराया जा सकता।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...