आजम खान के दो लाख वोट गठबंधन का नहीं पड़ने के आरोप का भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा ने दिया जवाब

Date:

जयाप्रदा
जयाप्रदा

ग्लोबलटुडे/रामपुर[सऊद खान]: आज़म खान के आरोपों का जवाब देते हुए बीजेपी प्रत्याशी जयाप्रदा ने कहा कि देखिए अभी यह बौखला गए हैं। उनको पता है कि हारने वाले हैं तो इसलिए यह सब गलत आरोप कर रहे हैं।
जयाप्रदा ने कहा कि प्रशासन और अधिकारी लोग कभी चुनाव नहीं लड़ते हैं, वह बल्कि जो जाली वोट होता था जो फर्जी वोट लगाते थे। एक- एक बूथ पर 10-10 बोट लगवाते थे, यह तो आजम साहब की आदत है। तो यह उनकी जिस तरह लोग वोट काटते हैं जिस तरीके से वोट को लगाते हैं वह खुद जानते हैं।
 
इसके लिए वो कह रहे हैं कि दूसरों के ऊपर है इलज़ाम भी लगा रहे हैं कि वह अपने ऊपर यह हो रहा है तो उनको तकलीफ हो रहा है, क्योंकि फर्जी वोट से वह हमेशा मेजॉरिटी में जीतने का आदत है। 20 साल से तो यह तो गलत निकला ना तो प्रशासन ने सख्त किया और यहां पर जहां पर दंगे का प्लान होता था जहां पर आरोप का प्लान होता था जहां पर वूत पर कब्जा करने का प्लान होता था यह सब करते थे गुंडे लोग बैठे होते थे उन सब को हटा कर निष्पक्ष कराया और लोगों को एक ऐसे जो मौका मिला है कि वह खुलकर जहां पर मन से वोट दिया था तो इसके लिए आजम खान साहब को यह सब अच्छा नहीं लग रहा है।
दरअसल तीसरे चरण के मतदान के बाद रामपुर से गठबंधन उम्मीदवार आज़म खान ने प्रेससवार्ता कर प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसका जयाप्रदा दे रही थीं।
वहीँ आज़म खान द्वारा ईवीएम पर सवाल खड़ा करने पर जयाप्रदा ने कहा देखिए जो भी हारते हैं यह तो आदत है उन लोगों की मशीन के ऊपर डाल देते हैं। तो जहां जब अगर मशीन खराब है तत्काल उनको परिवर्तित किया गया, जहां पर मौके पर हर एक बूथ पर प्रशासन का अधिकारी का निगरानी है।

आज़म खान की पत्नी तंज़ीम फातमा के बयान पर जयाप्रदा ने कहा “देखिए जब अपने ऊपर आता है तो फातिमा भाभी भी निकल कर घर से आती हैं पति को बचाने के लिए। हिंदुस्तान है हिंदुस्तान का मतलब यह है कि दूसरों की औरत को द्रौपदी बनाएंगे और खुद खिलजी बनाने में खिलजी बोलने में उनको तकलीफ होती है।
जयाप्रदा ने कहा भाभी आप बाहर निकल कर बोलो क्योंकि आपका बेटा मुझे अनारकली बोल रहा है तो मैं तो अनारकली नहीं हूं, किसी सलीम को ढूंढने यहां नहीं आई इधर रामपुर मैं। तो मैं आपको यह कह रही हूं कि आप भी एक मां है और अब्दुल्ला मेरे बेटे जैसा है मेरा जिस तरह मेरा बेटा है सम्राट, उसी नजर से मैं उनको देखती हूं।
लेकिन आपने मुझे डिफर किया है अलग किया। महिला मतलब अलग होते हुए उनको यह करना चाहिए कि आपका संस्कार यह नहीं है महिलाओं को सम्मान करो तब मैं आपका अभिनंदन करूंगी। आपको मैं भाभी बुला रही हूं लेकिन आपने मुझे इस तरह का टिप्पणी में समर्थन करना है पूरी महिलाओं के लिए गलत बात है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...