क्रिकेट बैट से पीट-पीट कर युवक की हत्या, छत पर खून से सनी मिली लाश

Date:

कांकेर/भानुप्रतापपुर: भानुप्रतापपुर के नयापारा में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की लाश उसके घर की छत पर खून में लथपथ मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने लाश के पास से खून से सना हुआ क्रिकेट बैट बरामद किया है। माना जा रहा है कि इसी बैट से युवक की हत्या की गई है।
4 बजे आया था कॉल
मृतक का नाम मनीश पांडे बताया जा रहा है जो कि एक जनरल स्टोर का संचालक था। जानकारी के मुताबिक मनीष को सुबह 4 बजे के करीब किसी का कॉल आया था जिसके बाद वो छत पर चला गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कॉल आने पर मनीष ने किसी को मिलने छत पर बुलाया था और उसी दौरान ये वारदात हुई है। इसके कुछ देर बाद मनीष की मां ने छत पर अपने बेटे की खून से सनी हुई लाश देखी।
डॉग स्क्वॉड के साथ घटना स्थल पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी होते ही आस-पड़ोस के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की टीम डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं शहर के बीच हत्या की इस सनसनीखेज वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है।

ये भी रोचक हैं-

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...