मुरादाबाद: मुरादाबाद की पॉश कालोनी लाजपतनगर में रमजान के दौरान तरावीह की नमाज़ अदा करने का दूसरे पक्ष द्वारा विरोध करने पर तनातनी का माहौल बन गया।
क्षेत्रवासियों की शिकायत पर पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर आकर दोनों पक्षों को समझाकर शिकायत का निस्तारण करा दिया है।
पुलिस ने शनिवार को तरावीह की नमाज मुकम्मल कराने के बाद रविवार से तरावीह पढ़ने पर रोक लगा दी है।
बताया जा रहा है कि लाजपतनगर स्थित जाकिर आयरन स्टोर के मालिक के गोदाम में तरावीह की नमाज हो रही थी। आसपास के लोगों ने इसका विरोध करते हुए नमाज वाली जगह को धार्मिक स्थल बनाने की शिकायत की थी।
ग़ौरतलब है कि जाकिर के आवास पर रमजान का चांद दिखाई देने के बाद गुरुवार से ही तरावीह की नमाज पढ़ी जा रही है। उन्होंने करीब एक हफ्ते के लिए तरावीह का एहतमाम किया था।
शनिवार को आसपास में रहने वाले ने गोदाम में तरावीह की नमाज पढ़े जाने का विरोध किया और पुलिस को सूचना दी गई कि गोदाम को धर्मस्थल बना लिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक कटघर राजेश कुमार सोलंकी मौके पर पहुंचे और अफसरों को घटना से अवगत कराया। मौके पर पुलिस बल को बुला लिया गया। सीओ कटघर शैलजा मिश्रा भी मौके पर पहुंच गई थी।
पुलिस अफसरों ने जाकिर हुसैन और उनके स्वजन को समझाकर रविवार से तरावीह की नमाज गोदाम में पढ़ने से मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जाकिर आयरन स्टोर के गोदाम में रविवार से तरावीह नहीं होगी। इलाके में शांति है और माहौल सामान्य है।
- NEET और पेपर लीक पर कांग्रेस का ‘मेगा प्लान’: देशव्यापी आंदोलन का ऐलान, 4 शहरों में छात्र सम्मेलन करेंगे राहुल गांधी

- बदायूं: 8 महीने से मानदेय न मिलने से परेशान APO ने ब्लॉक परिसर में किया आत्महत्या का प्रयास, लोगों ने बचाया

- ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलाई तक के लिए स्थगित

- Jamia Millia Islamia alumnus Dr. Rahul Kumar Walia awarded Royal Society Newton International Fellowship

- रामपुर: ट्रेडिंग के नाम पर ₹10 लाख से अधिक की ठगी, साइबर क्राइम सेल ने पीड़ित के खाते में वापस कराए ₹83,500

- रामपुर में बड़ा एक्शन: सवा करोड़ की सरकारी जमीन से हटा अवैध अतिक्रमण, गरजी जेसीबी

