गुर्जर समाज ने जबरन शुरू की गौरव यात्रा पुलिस प्रशासन हजारों की भीड़ को नहीं रोक पाए।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुर्जर समाज ने जबरन गौरव यात्रा निकाली। पुलिस प्रशासन भी हजारों की भीड़ को नहीं रोक पाया। अधिकारियों द्वारा अनुमति निरस्त होने के बावजूद गुर्जर समाज ने जबरन गौरव यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान पुलिस के जवान मौजूद रहे।
प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद गुर्जर समाज के लोगों ने सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार गौरव यात्रा शुरू कर दी। पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रखी थी, लेकिन इंतजामों को धता बताते हुए हजारों की भीड़ लगातार आगे बढ़ती रही। भीड़ के आगे पुलिस और प्रशासन पूरी तरह बेबस नजर आया। यात्रा को लेकर क्षेत्र में तनाव के हालात बने हुए हैं।
यह है पूरा मामला
दरअसल गुर्जर समाज के लोगों ने 29 मई को फंदपुरी राजेश पायलट चौक से नकुड़ होते हुए अंबेहटा के जगन्नाथ चौक तक सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार गौरव यात्रा निकालने की अनुमति प्रशासन से मांगी थी। वहीं सम्राट मिहिरभोज को अपने समाज का महापुरुष बताते हुए राजपूत समाज यात्रा का विरोध कर रहा है। पिछले एक हफ्ते से जगह-जगह ज्ञापन दिए जा रहे थे।
प्रशासन ने अनुमति की निरस्त
इस गौरव यात्रा को लेकर दोनों समाज में टकराव के अंदेशा देखते हुए रविवार को डीएम, एसएसपी समेत तमाम अधिकारियों ने धारा 144 का हवाला देते हुए यात्रा की अनुमति निरस्त कर दी और शांति व्यवस्था को देखते हुए यात्रा पर प्रतिबंध लगा भी दिया। एहतियातन जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा दी गई।
लेकिन आज सोमवार को गुर्जर समाज के लोगों की भीड़ जंगलों के रास्ते फंदपुरी स्थित राजेश पायलट व सम्राट मिहिर भोज चौक पर पहुंच गई। डीएम दिनेश चंद्र व विपिन ताडा के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन ने यात्रा को रोकने का प्रयास किया, जो पूरी तरह विफल रहा। भीड़ की मनमानी देख पुलिस-प्रशासन भी पीछे हट गया है।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

