उत्तर प्रदेश/ नोमान माजिद: यूपी में ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग के 14 लोग गिरफ्तार हुए हैं।
प्रदेश के 20 जिलों में 737 परीक्षा केंद्रों पर चार पालियों में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के लिए परीक्षा हो रही थी।
यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के मदेयगंज, गोमती नगर विस्तार से 2, बरेली से सॉल्वर गैंग से जुड़े 7 लोगों समेत यूपी से कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
यूपी में वर्तमान में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित कराई गई ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती परीक्षा चल रही है। यह परीक्षा शासन-प्रशासन के दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन पद्धति से हो रहा है। साथ ही समाज कल्याण पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का भी आयोजन ऑनलाइन हुआ है।
- शाहीन बाग़ थाने में नाज़िया इलाही के खिलाफ शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

- कांग्रेस का देशव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान कल से; प्रयागराज पर विशेष फोकस, देशभर में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

- बदायूं में शराब ठेके पर महिलाओं का ‘हल्ला बोल’: तालाब में फेंकीं पेटियां, थाने के गेट पर दिया धरना

- अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में PM मोदी को बुलावा, क्या तेहरान जाएंगे प्रधानमंत्री?

- लखनऊ हादसे से जागा बदायूं प्रशासन: बिल्सी में कोचिंग सेंटर्स और लाइब्रेरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप!

- बदायूं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने 6 साल की मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत

