DBCP में देरी और दवाओं की गुणवत्ता पर आयुर्वेद-यूनानी विशेषज्ञों ने जताई चिंता

Date:

नई दिल्ली: नई दिल्ली के दरियागंज में इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (IMA-AYUS) और ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। दिल्ली भारतीय चिकित्सा परिषद (DBCP) के पूर्व चेयरमैन डॉ. आर. एस. चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख डॉक्टरों ने भाग लिया और चिकित्सा जगत की वर्तमान समस्याओं पर चर्चा की।

बैठक में विशेषज्ञों ने दिल्ली भारतीय चिकित्सा परिषद (DBCP) के पिछले करीब दस वर्षों से भंग रहने पर गहरी चिंता जताई। वक्ताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद इसके गठन में देरी हो रही है, जिसको लेकर जल्द ही एक बड़ी आपात बैठक बुलाई जा सकती है।

इसके अलावा, बैठक में आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं की गुणवत्ता पर भी विचार-विमर्श हुआ। भारत सरकार के अधीन स्थापित संस्था IMPCL की बिक्री के मुद्दे पर चिंता जताते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता बेहद जरूरी है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ‘मसीहुल मुल्क’ हकीम अजमल खां के आदर्शों को अपनाने और आयुर्वेद-यूनानी डॉक्टरों के बीच आपसी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर इसरार अहमद उज्जैनी ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...