कांग्रेस शासित प्रदेशों में पार्टी सुनिश्चित करे समान और समग्र विकास के अवसर, खड़गे से मुलाकात में IMCR प्रमुख ने रखी मांग

0
339
मल्लिकार्जुन खड़गे से IMCR प्रमुख मो. अदीब ने की मुलाक़ात
मल्लिकार्जुन खड़गे से IMCR प्रमुख मो. अदीब ने की मुलाक़ात

नई दिल्ली 26 जुलाई: मुसलमानों के बगैर मजबूत कांग्रेस की कल्पना अधूरी है, मुसलमान हमेशा से कांग्रेस के साथ खड़ा रहा है, कांग्रेस को चाहिए कि वो बगैर डरे मुसलमानों के प्रति अपने स्टैंड को साफ करे।

यह बात इंडियन मुस्लिम फॉर सिविल राइट्स (आईएमसीआर) के प्रमुख और राज्यसभा के पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके निवास स्थान पर मुलाकात के दौरान कही।

मुलाकात में आईएमसीआर के महासचिव(आर्गनाइजेशन) डॉ. आज़म बेग भी मौजूद थे।

लगभग 1 घंटे तक देश की वर्तमान परिस्थितियों, खासकर यूसीसी, मणिपुर हिंसा, अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय के अल्पसंख्यक दर्जे, राजनीति में मुस्लिमों की भागीदारी समेत अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी कांग्रेस अध्यक्ष से आईएमसी प्रतिनिधि मंडल ने विस्तार से चर्चा की और अपना सुझाव रखा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी सुझाव एवं मुस्लिम समाज के समान एवं समग्र विकास सहित कांग्रेस शासित प्रदेशों में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देने जैसे कई सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना।