अमरोहा: आज सांसद कुँवर दानिश अली ने अपने लोकसभा क्षेत्र अमरोहा में भ्रमण के दौरान अपने कैम्प कार्यालय विकास भवन पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी एवं उसके निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उसके बाद संसद दानिश अली(Danish Ali) अमरोहा शहर में नायाब अब्बासी डिग्री कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यकम में सम्मिलित हुए। वहाँ उन्होंने देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढ़ें:
दानिश अली ने कहा कि जब देश में असहयोग आंदोलन शुरू हुआ तो मुंबई के मेयर, यूसुफ़ मेहर अली ने पहली बार अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया और गाँधीजी के नेतृत्व में आंदोलन शुरू किया था जबकि उस वक्त आर.एस.एस ने अंग्रेजों का साथ दिया था और आंदोलन का विरोध किया।
इसके बाद दानिश अली ग्राम कांकर सराय, चौधरपुर, सिनौरा जलालाबाद आदि ग्रामों में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। जहाँ लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

