कराची में कथित पुलिस मुठभेड़ में 5 डाकू हलाक

Date:

उत्तरी कराची में एक कथित पुलिस मुठभेड़ में डकैती के पांच संदिग्ध मारे गए।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 115 पर सूचना मिली थी, लुटेरे उत्तरी कराची सेक्टर 11 के एक घर में लूटपाट करने के लिए घुसे थे। आरोपी ग्रिल काटकर घर में घुसे और लूटपाट कर भागने की कोशिश कर रहे थे, कि इसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गयी। पुलिस और डाकुओं के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 5 डाकू मारे गए और 2 भाग निकले।

ये भी पढ़ें:

पुलिस का कहना है कि मारे गए आरोपी उत्तरी कराची में विभिन्न घटनाओं में शामिल थे और आरोपियों का समूह घरों में वारदातों को अंजाम देता था।

इस बारे में बात करते हुए घर के मालिक सैयद अनवर ने बताया कि 5 डाकू जंगला काटकर घर में घुसे और परिवार को बंधक बना लिया, डाकुओं ने लुटेरों ने मेरे साथ भी मारपीट की, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने हमें बचाया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

बदायूं: जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे...

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...