Lucknow: सपा के महासम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूते से हमला, समर्थकों ने हमलावर को पकड़कर बुरी तरह की धुनाई

0
288
सपा के महासम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूते से हमला
सपा के महासम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूते से हमला

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला करते हुए उनकी तरफ जूता फेंका। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में एक युवक ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूते से हमला कर दिया। उसने स्वामी प्रसाद पर जूता भी फेंका। इससे सम्मेलन में हंगामा मच गया।

सम्मेलन में मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।

युवक की पहचान आकाश सैनी के रूप में हुई है। उसका कहना है कि वह हिंदू धर्म के बारे में की गई स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों से आहत था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर विभूतिखंड थाने ले गई।

हमला करने वाला युवक एक वकील की वेशभूषा में आया था।