Gobaltoday.in|फैज़ मोहम्मद|अलीगढ़
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़(Aligarh) की पॉश कॉलोनी सर सय्यद नगर में बाइक सवार बदमाशों ने ने एक जनरल स्टोर के मालिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करदी, फायरिंग करते बाइक सवार बदमाश सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गए।
सीसीटीवी वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है किस तरह हेलमेट पहने दो बदमाश बाइक पर आते हैं और पीछे बैठा बदमाश पिस्तौल से 4 राउंड गोली स्टोर के अंदर मारता है और उसके बाद दोनों बदमाश फरार हो जाते हैं। ग़नीमत ये हुई कि स्टोर का मालिक और कस्टमर टेबल के पीछे छुप गए और ये बदमाश अपने मक़सद में कामयाब नहीं हुए। फायरिंग के बाद कॉलोनी में दहशत फैल गयी।
बताया जा रहा है किसी बात को लेकर स्टोर मालिक से इन बदमाशों की कुछ कहा सुनी हो गयी थी जिसके कुछ देर बाद इन बदमाशों ने स्टोर के मालिक पर गोलियां चलायीं।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बदमाशों को गिरफ़्तार कर लिया है। वारदात अलीगढ़ में थाना सिविल लाइन इलाके के सर सैयद नगर की है।
- UGC NET: 84 विषयों की फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
- रामपुर: ‘परिवार दूर है, पर अब रामपुर भी मेरा परिवार’— DM अजय कुमार द्विवेदी का भावुक पोस्ट, स्कूली बच्चियों से बंधवाई राखी
- Over 150,000 Attendees Gather for 18th International Sufi Rang Festival at Ajmer Sharif
- Dastan-e-Mukesh: Jag me reh gaye pyare tere Bol
- बारा रबी-उल-अव्वल पर मंच से दिया गया एकता और मोहब्बत का पैगाम: “पैगंबर साहब की शिक्षाओं से ही दूर होगी नफरत”
