नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए गए ‘विविधता में एकता’ वाले बयान पर देश में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भारतीय समुदाय और विभिन्न धर्मों के नेताओं को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा था कि विविधता भारत के डीएनए में है और यह देश की मूल एकता को सजाती है। हालांकि, उनके इस बयान पर अब भारत में विपक्षी नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
कांग्रेस के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मोहन भागवत के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि विदेश में समझदारी भरी बातें की जाती हैं, लेकिन घर में चुप्पी साध ली जाती है। उन्होंने कहा कि शब्द मायने नहीं रखते, बल्कि काम बोलना चाहिए।
वहीं कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने आरएसएस प्रमुख पर छवि चमकाने का आरोप लगाया। अल्वी ने सवाल उठाया कि अगर देश में सब कुछ ठीक है तो विदेश में जाकर ऐसे बयान देने की जरूरत क्यों पड़ रही है? उन्होंने इसे महज एक ढोंग बताया।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने भागवत के बयान पर संभलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर संघ प्रमुख दूसरे समुदायों के प्रति सहिष्णुता और भाईचारे की बात कर रहे हैं तो यह अच्छी बात है, लेकिन सवाल यह है कि क्या संघ की विचारधारा वास्तव में इस पर अमल करती है।
इसके अलावा, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि भागवत का बयान सकारात्मक संदेश देता है, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि इन विचारों को देश में जमीनी स्तर पर लागू किया जाए।
- चुनाव आयोग पर कांग्रेस का अब तक का सबसे बड़ा हमला, ECINet सॉफ्टवेयर की जानकारी छिपाने का लगाया आरोप!

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- नेहा सिंह राठौर vs ABP न्यूज: “कॉल गर्ल बताकर खबर चलाई, अब माफी माँगी… नेहा सिंह राठौर बोलीं- कोर्ट में मिलो, न्याय चाहिए”

- महाराष्ट्र के धर्मांतरण कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, एपीसीआर ने मांगी संवैधानिक समीक्षा

- वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल बोले—लोकतंत्र की बहाली के लिए जारी रहेगा संघर्ष, दोषियों को मिलेगी सजा

- ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाकर सौंपे सबूत और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की

- वरिष्ठ पत्रकार रज़ा रिज़वी पुनः प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य नियुक्त, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दी बधाई

- ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बिफरा ‘INDIA’ गठबंधन: पटना से हैदराबाद तक सड़क पर विपक्ष, चुनाव आयोग पर तीखा हमला


