Globaltoday.in| सऊद खान| रामपुर
सपा सांसद आजम खान(Azam Khan) की जौहर यूनिवर्सिटी(Jauhar university) पर आज दूसरे दिन भी प्रशासन पहुंचा। रामपुर के आलिया गंज के 26 किसानों द्वारा आजम खान(Azam Khan) पर जमीन क़ब्ज़ाने के आरोप लगे हैं, जिसको लेकर किसानों ने आजम खान पर 26 एफआईआर(F.I.R) भी दर्ज कराई हैं।
किसानों द्वारा कराई गई एफआईआर की जांच के बाद यह बात निकलकर सामने आई कि आजम खान यूनिवर्सिटी में किसानों की जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था, जिसके बाद में जिला प्रशासन द्वारा आजम खान को भू-माफिया घोषित किया गया था।
आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी में आज प्रशासन के पहुँचने के बाद उन किसानों की आवाजाही भी खुल गयी जो बरसों से यूनिवर्सिटी के अंदर अपनी ज़मीनों पर नहीं जा सकते थे। आज यहां किसानों के चेहरे खिल उठे और उनमें अपनी ज़मीन पर वापस कब्ज़ा पाने की ललक साफ़ उजागर हो रही थी। किसानों ने बताया प्रशासन द्वारा उनकी ज़मीनों की माप की जा रही है और उन्हें उम्मीद है की उन्हें उनकी ज़मीनें वापस मिल जाएंगी।
आज जौहर यूनिवर्सिटी में उप जिलाधिकारी सदर पी पी तिवारी ने बताया, ‘जौहर यूनिवर्सिटी के बनने के समय बिना किसी क्रय-विक्रय के आलिया गंज के किसानों की लगभग 20 बीघा जमीन को जो पांच गाटा संख्या में है अवैध कब्जा करके यूनिवर्सिटी में शामिल कर ली गई थी जिसको किसान जोत नहीं पा रहे थे बाद में किसानों द्वारा शिकायत की गई और 26 अलग-अलग एफआईआर कराई गई हैं। बाद में एक सामूहिक एफआईआर प्रशासन की तरफ से भी कराई गई, जिसके तहत ट्रस्ट के अध्यक्ष होने के कारण मोहम्मद आजम खान को भूमाफिया घोषित किया गया था। इस मामले में कुल 26 किसान हैं और अब तक 10 से 12 किसानों को कब्जा दिला दिया गया है। नपत की प्रक्रिया लगातार चल रही है। प्रशासन द्वारा नमाज के बाद किसानों को जमीन सौंपी जा रही है। वहीं जौहर यूनिवर्सिटी के वीसी द्वारा स्टे की बात पर उप जिलाधिकारी ने कहा इस तरह के का कोई भी ऑर्डर हमें अभी नहीं दिया गया है, न ही दिखाया गया है।
script async src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js”>- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
