
Globaltoday.in|उबैद इक़बाल|दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में जामिया नगर के शाहीन बाग़(Shaheen Bagh) में एक व्यक्ति ने आज 1 फरवरी को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फयरिंग करदी। पुलिस ने फायरिंग करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है. फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ.
देश की राजधानी दिल्ली में जामिया नगर के शाहीन बाग़ में एक व्यक्ति ने आज 1 फरवरी को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फयरिंग करदी। प्रदर्शनकारियों ने फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने फायरिंग करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जाँच कर रही है. फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ.
पुलिस की हिरासत में भी फायरिंग करने वाला कहता रहा , ‘हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।’ आरोपी का नाम कपिल गुर्जर बताया जा रहा है।
डीसीपी चिन्मय बिस्वल ने बताया कि, शख्स ने हवाई फायरिंग करके लोगों को डराने की कोशिश की। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया गया।
देवसेना ने भी 2 फरवरी को शाहीन बाग़ आकर प्रदर्शनकारियों को हटाने की धमकी दी है.
गौरतलब है कि इससे पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में भी प्रदर्शनारियों पर गोपाल नाम के युवक ने गोली चलाई थी। इस घटना में गोली लगने से जामिया का एक छात्र घायल हो गया था।
- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद
- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन
- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन
- फारूक अब्दुल्ला के ‘पाकिस्तान कश्मीरियों को बचा रहा है’ बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का पलटवार, मज़ाहिर खान ने मांगी सख्त कार्रवाई
- मक्का और मदीना पर हमले अस्वीकार्य: हूथियों के खिलाफ OIC ने अपनाया कड़ा रुख
