रियाद हवाई अड्डे पर हमला: 12 की मौत, 309 घायल; उड़ानें अस्थायी रूप से बंद

Date:

रियाद: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार, 10 अक्टूबर को हुए हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 309 लोग विभिन्न देशों के नागरिक घायल हुए हैं। हमले के बाद सऊदी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने हवाई अड्डे पर संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

सऊदी अरब की जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) के अनुसार, हमला शनिवार दोपहर हुआ। प्राधिकरण ने कहा कि हवाई अड्डे की सुविधाओं को हुए नुकसान का आकलन और सुरक्षा जांच पूरी होने तक उड़ान संचालन बंद रहेगा।

उड़ानें प्रभावित

हमले के बाद रियाद आने वाली कई उड़ानें या तो रद्द कर दी गईं या दूसरे हवाई अड्डों पर मोड़ दी गईं। फ्लाइट ट्रैकिंग साइट Flightradar24 के अनुसार रियाद के लिए सभी उड़ानें प्रभावित हुईं, जबकि कई विमानों को जेद्दा की ओर मोड़ा गया।

कुवैत एयरवेज ने कुवैत-रियाद की दो उड़ानें रद्द कीं, जबकि इतिहाद एयरवेज और कतर एयरवेज ने भी कई उड़ानें रद्द की हैं। कुछ एयरलाइंस ने रियाद की उड़ानों पर रोक को सोमवार तक बढ़ाया है।

क्या कहा प्राधिकरण ने

GACA ने बयान में कहा कि हमले के बाद नुकसान का आकलन करने और हवाई अड्डे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। प्राधिकरण ने इसे सऊदी अरब की नागरिक उड्डयन सुविधाओं पर जारी हमलों के सिलसिले का हिस्सा बताया

हमले की जिम्मेदारी और हमलावरों की पहचान को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, यमन के हूतियों ने पिछले दिनों सऊदी हवाई अड्डों पर हमलों का दावा किया था और अमेरिकी दूतावास ने भी किंग खालिद हवाई अड्डे पर हमलों की जानकारी होने की पुष्टि की है।

यात्रियों के लिए सलाह

अधिकारियों ने यात्रियों से अपनी उड़ान की स्थिति एयरलाइन या हवाई अड्डे के आधिकारिक स्रोतों से जांचने की सलाह दी है। हवाई अड्डे पर संचालन तब तक बंद रहेगा, जब तक नुकसान का पूरा आकलन और सुरक्षा निरीक्षण पूरा नहीं हो जाता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

भूपेंद्र चौधरी ने News18 के कार्यक्रम में उद्योग, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सवालों के जवाब दिए

मुरादाबाद: दिल्ली रोड स्थित होटल हॉलिडे रीजेंसी में News18...

रामपुर रजा लाइब्रेरी के संग्रह में शामिल हुई मंडलायुक्त संगीता सिंह की पुस्तक ‘Fire in the Semal Tree’

रामपुर: मुरादाबाद मंडलायुक्त संगीता सिंह, आईएएस की प्रकृति, पर्यावरण...