सीपी राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति, सुदर्शन रेड्डी को हराया

Date:

नई दिल्ली: एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति बने हैं। इस चुनाव में कुल 788 सांसद वोट देने के पात्र थे, जिनमें से 781 सांसदों ने मतदान किया। मतदान का प्रतिशत 98.2% रहा। कुल 768 वोट डाले गए, जिनमें 752 वोट मान्य घोषित किए गए। सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले, जिससे राधाकृष्णन ने 152 वोट के अंतर से यह चुनाव जीत लिया।

राज्यसभा के सचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि उपराष्ट्रपति के 17वें चुनाव के लिए 7 अगस्त को नोटिस जारी किया गया था। इस चुनाव में कुल 68 नामांकन आए, जिनमें से मात्र सीपी राधाकृष्णन और बी सुदर्शन रेड्डी के नाम वैध पाए गए थे।

उपराष्ट्रपति चुनाव में संसद के सभी सदस्य, जिनमें नामित सदस्य भी शामिल हैं, वोटिंग के पात्र थे। कुल 788 वोटर थे, जिनमें 245 राज्यसभा और 543 लोकसभा सदस्य शामिल थे। मतदान सुबह से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें 767 निर्वाचकों ने हिस्सा लिया। चुनाव में एक ही बैलेट बॉक्स उपयोग किया गया। मतगणना शाम 6 बजे शुरू हुई, जिसमें सुदर्शन रेड्डी को 300 प्रथम वरीयता वोट मिले और सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट प्राप्त हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति चुने जाने पर सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन का जीवन समाज सेवा और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति साबित होंगे, जो संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करेंगे और संसदीय संवाद को बढ़ावा देंगे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...