इज़राइल का कतर में हमास नेतृत्व पर हवाई हमला, खलील अल-हय्या की शहादत पर विरोधाभासी दावे

Date:

इज़राइल ने दावा किया है कि क़तर की राजधानी दोहा में हवाई हमले में हमास के वरिष्ठ नेता खलील अल-हय्या मारे गए हैं। हालांकि, हमास ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि हमले के दौरान बैठक में मौजूद उसके नेता सुरक्षित रहे।

इजरायली सेना ने बयान जारी कर बताया कि उसकी वायुसेना ने दोहा में हमास के वरिष्ठ नेतृत्व को निशाना बनाया। वहीं, अरब मीडिया ने रिपोर्ट दी कि हमले में खलील अल-हय्या शहीद हो गए। इसके विपरीत, अल जजीरा ने हमास सूत्रों के हवाले से कहा कि बैठक में मौजूद सभी हमास नेता इजरायली हमले से बच निकले।

हमास सूत्रों का कहना है कि हमले के समय संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं की बैठक चल रही थी, जिसमें ग़ाज़ा में युद्धविराम से जुड़े अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी।

अरब मीडिया के अनुसार, बैठक में पांच वरिष्ठ हमास नेता मौजूद थे — खालिद मेशाल, खलील अल-हय्या, जहीर जबरीन, मुहम्मद दरवेश और अबू मरज़ूक। इसी दौरान इलाके में इजरायली बमबारी हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोहा के कटारा इलाके में कई विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई और इसके बाद मलबा हवा में उड़ता दिखाई दिया। इससे पहले, इजरायली मीडिया ने भी दावा किया था कि दोहा में हमास के वार्ताकार नेताओं को निशाना बनाया गया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...