रिश्तेदारों के बाद अब एक बड़े बिजनेसमैन ने अंजू को एक बड़ा प्लैट तोहफे में दिया है। साथ ही लाखों रूपये का एक चेक भी सौंपा है।
पाकिस्तान: भारत से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में जाकर इस्लाम धर्म अपना लिया है और अब उसका नया नाम फातिमा रखा गया है। मुस्लिम बन जाने के बाद अंजू ने अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से शादी भी करली है।
शादी के बाद अंजू (फातिमा) पर दौलत की बौछार होने लगी है। इस्लामाबाद में अंजू पर दौलत पानी की तरह बरस रही है। एक बिजनेसमैन ने दस मरला का प्लॉट भी “फातिमा” के नाम कर दिया।
निकाह के बाद अंजू उर्फ फातिमा और नसरुल्ला को गिफ्ट मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। रिश्तेदारों के बाद अब एक बड़े बिजनेसमैन ने अंजू को एक बड़ा प्लैट तोहफे में दिया है। साथ ही लाखों रूपये का एक चेक भी सौंपा है। इतना ही नहीं बिजनेसमैन ने अंजू को अपनी कंपनी में नौकरी देने का भी वादा किया है जिसमें घर बैठे सैलरी दी जाएगी।
पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी ने अंजू को 10 मरला (272.251 वर्ग फीट) साइज का प्लॉट दिया है। अब्बासी का कहना है कि अंजू के दस्तावेजों की कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही नौकरी दी जाएगी। बिजनेसमैन ने कहा, ‘दूसरे मुल्क से आई महिला ने इस्लाम को अपनाया है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है उसको कोई परेशानी न हो।’
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के पत्रकार दिलीप कुमार खत्री ने अंजू और नसरुल्लाह के डिनर के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान के बिजनेसमैन ने अंजू को निकाह के बाद 10 मंजिला अपार्टमेंट में एक 40 लाख रुपये का फ्लैट गिफ्ट में दिया है।
- उत्तम नगर हिंसा मामला: जमीयत उलमा-ए-हिंद ने जॉइंट पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा समेत रखीं 5 मांगें

- रामपुर में ‘आज़म युग’ का अंत? अखिलेश यादव ने बिछाई नई बिसात, पूर्व बसपाई दलित चेहरे पर लगाया दांव

- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content

- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’

- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’

- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

