राष्ट्रीय आवाह्न पर देश भर में आप कार्यकर्ताओं ने रखा एक दिवसीय उपवास
रामपुर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आज देश भर में उपवास पर बैठे हुए हैं। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को ED ने असंवैधानिक तरीके से भाजपा के इशारे पर एक तथाकथित शराब घोटाले का बहाना लेकर गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद से आम आदमी पार्टी लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है।
इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर आज रामपुर ज़िला कार्यलय पर सामूहिक उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात देश भक्ति गीतों के साथ की गयी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला, रोहिलखंड प्रांत अध्यक्ष मौ० हैदर, पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष डा० ए.पी सिंह, ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद, वरिष्ठ नेता मामून शाह खां समेत सभी कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा।

रोहिलखंड प्रांत अध्यक्ष मौ० हैदर ने कहा अरविंद केजरीवाल जी देश के सबसे ईमानदार नेता हैं जिन्होने हर इन्सान को बिजली, शिक्षा, स्वास्थय मुफ्त देने का काम किया है इसलिए दिल्ली के लोगों के दिलों में अरविंद जी बस्ते हैं और भाजपा चुनाव में आम आदमी पार्टी से मुकाबला नहीं कर सकती तो उन्हें जेल में डालकर सरकार गिराना चाहती है जो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता होने नहीं देगें।
प्रदेश प्रवक्ता फैसल लाला ने कहा कि बाबा साहब को आदर्श मानकर देश को आगे बढ़ाने की सोच रखने वाले नेताओ को बेगुनाह जेल की कोठरियों में डाला जाएगा तो देश कैसे आगे बढ़ेगा। देश के लिए शर्म की बात है कि बिजली,पानी,शिक्षा,स्वास्थ जैसी मूल-भूत सुविधाएं जनता तक मुफ्त पहुंचाने वाले नेता जेल में बंद हैं और घोटाले बाज़ नेता सत्ता की कुर्सियों पर काबिज़ हैं और जो देश में विपक्ष के नेताओं के साथ हो रहा है जनता 04 जून को भाजपा को वोट के ज़रिए उसका मुंह तोड़ जवाब देगी।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रांत अध्यक्ष ई० मौ०हैदर, पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष डा० ए०पी सिंह, ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद,वरिष्ट नेता मामून शाह खां, रूहेलखंड उपाध्यक्ष आसिफ मियां, सचिव जुल्फेकार अली तुर्क, सभासद बशीर अहमद,सभासद शकील अंसारी, सभासद तारिक खां, सभासद यासीन उर्फ गुडडू, सभासद हबीब अहमद, सभासद आरिफ सिकंदर राजू, सभासद सरफराज अहमद उर्फ गुड्डू, रविंद्र भाटिया, राजीव यादव, राम सिंह मौर्य, सचिन कुमार,अमित मिश्रा, डा० नजरुद्दीन मलिक ,अंसब नज़ील,आयुष जौहरी,हिदायत अली, राशिद अली, इब्ने अली, शेज़ी शावेज़, समीना बी, फायज़ा बी, शाहीन बी, रज़िया बी, आलमगीर,सुनीता गंगवार, अजय सिंह, काशिफ खां,अब्दुल समद,अज़ीम खां, माजिद खां,वासिफ खां, शकील अहमद, शरीफ अहमद, महेश सैनी, आदित्य शर्मा आदि मौजूद रहे।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
