विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पिछले कुछ घंटों से पाकिस्तान की ओर से सीज़फ़ायर सहमति का उल्लंघन किया जा रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और सीमा पर इस घुसपैठ से निपट रही है।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए आज (शनिवार) शाम एक सहमति बनी। पिछले कुछ घंटों से पाकिस्तान की ओर से इस सहमति का उल्लंघन किया जा रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और सीमा पर इस घुसपैठ से निपट रही है। यह घुसपैठ बेहद निंदनीय है और इसके लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। हमारा मानना है कि पाकिस्तान को इस स्थिति को ठीक से समझना चाहिए और इस घुसपैठ को रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करनी चाहिए।”

सीज़फ़ायर उल्लंघन की रिपोर्टस के बीच कश्मीर और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट
सीज़फ़ायर के समझौते के कुछ ही घंटों पर पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम के उल्लंघन की खबरों के बीच जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के कई शहरों में पूर्ण ब्लैकआउट कर दिया गया। श्रीनगर में बड़ा धमाका सुना गया। वहीं जम्मू समेत कई इलाकों में ड्रोन देखे गए।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने ली देश और इंसानियत की शपथ, कहा- ‘नफरत नहीं, मोहब्बत फैलाएंगे’

- गज़ा संकट के बीच पीएम का इज़राइल दौरा निराशाजनक: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद

- मेवात मॉब लिंचिंग: आरोपी की जमानत याचिका हाईकोर्ट में खारिज

- Mann Ki Baat: ‘AI समिट में दिखी भारत की सामर्थ्य’, मन की बात में बोले PM मोदी; टी20 वर्ल्ड कप और अंगदान का भी किया जिक्र

- बाबरी नाम पर छिड़ा विवाद: मिर्जा मुर्तजा इकबाल ने जताई ‘पोस्टर’ पर आपत्ति, मज़ाहिर खान ने किया पलटवार

