रामपुर के केमरी में पुलिस मुठभेड़, दो गौकश गिरफ्तार, एक बदमाश गोली लगने से घायल

Date:

पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो गौकश आरोपी गिरफ्तार हुए। एक बदमाश गोली लगने से घायल, मौके से तमंचा, मोटरसाइकिल और गौवध के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामपुर, 20 सितम्बर 2025: थाना केमरी पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दो गौकशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश अकरम पुत्र छोटे निवासी टिहरी ख्वाजा (थाना खजुरिया) के पैर में गोली लगी, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया। उसका साथी लियाकत उर्फ नजाकत पुत्र फक्कड़ निवासी ग्राम कोटरा थाना केमरी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना कैसे हुई

पुलिस के अनुसार, गश्त व चेकिंग के दौरान केमरी-रामपुर रोड पर संदिग्ध अवस्था में दो मोटरसाइकिलों पर चार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का संकेत दिया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अकरम घायल हो गया।

बरामदगी

  • गौवध के उपकरण (कुल्हाड़ी, चापड़, दो छुरियां, लकड़ी का गुटखा, चार रस्सी के टुकड़े, तीन बोरे सहित सामग्री)
  • एक प्लेटिना मोटरसाइकिल
  • अकरम के कब्जे से 315 बोर का नाजायज तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस

पूर्व आपराधिक इतिहास

घायल बदमाश अकरम पर पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं:

  • वर्ष 2016 में गौवध निवारण एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस
  • वर्ष 2017 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा
  • वर्ष 2020 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा

पूछताछ में बड़ा खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि 17 सितम्बर 2025 की रात पीलाखार नहर किनारे गौवध किया था। इस मामले में थाना केमरी में पहले ही मुकदमा पंजीकृत है।

मुकदमे दर्ज

घटना के बाद थाना केमरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं.-143/25 धारा 109(1) बीएनएस, गौवध निवारण अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...