नई दिल्ली: ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के राष्ट्रीय पुनर्गठन की घोषणा के साथ प्रोफेसर मुश्ताक अहमद को लगातार चौथी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। इस अवसर पर उन्होंने संकल्प लिया कि प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी और यूनानी चिकित्सा के महान प्रवर्तक मसीह-उल-मुल्क हकीम अजमल खान के पदचिन्हों पर चलते हुए यूनानी तिब्ब को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
प्रो. मुश्ताक अहमद ने कहा कि आयुर्वेद एवं यूनानी तिब्बिया कॉलेज का दो भागों में विभाजन और स्वामित्व पर अतिक्रमण करने की सभी साजिशों को नाकाम बनाया जाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हकीम अजमल खान ने एक ही छत के नीचे आयुर्वेद और यूनानी दोनों चिकित्सा पद्धतियों को एक प्रधानाचार्य के माध्यम से स्थापित करके देश और दुनिया में एकता और प्रेम का जो संदेश दिया था, उसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद का गठन भी किया गया जिसमें डॉ. सैयद अहमद खान महासचिव, डॉ. एसएम हुसैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तथा अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय संरक्षक मंडल में भी कई प्रतिष्ठित चिकित्सक और विद्वान शामिल हैं।
- महासचिव – डॉ. सैयद अहमद खान (ख़लीलाबाद)
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष – डॉ. एसएम हुसैन (मुंबई)
- उपाध्यक्ष – डॉ. मुहम्मद अताउल्लाह शरीफ (हैदराबाद), प्रो. गुलाम कुतुब चिश्ती (जयपुर), प्रो. फजलुल्लाह कादरी (पटना), प्रो. अख्तर हुसैन चैधरी (पुणे), डॉ. गजाला जावेद (दिल्ली)
- संगठन मंत्री – डॉ. डी आर सिंह (दिल्ली)
- सचिव – डॉ. एसएम याकूब (नागपुर), डॉ. सबातुल्लाह (अमरोहा), डॉ. लाइक अली खान (कासगंज), डॉ. नवाजुल हक (अजमेर), डॉ. मुहम्मद अरशद ग्यास (नूह), डॉ. मुजीब-उर-रहमान (कोलकाता)
- प्रेस सचिव – मोहम्मद इमरान कन्नौजी (दिल्ली)
- कोषाध्यक्ष – डॉ. संजय ढींगरा (दिल्ली)
राष्ट्रीय संरक्षक मंडल
- डॉ. सैयद फारूक साहब (मुख्य संरक्षक)
- डॉ. खुर्शीद अहमद शफकत आजमी (दिल्ली)
- डॉ. शम्स अल-अफाक (दिल्ली)
- डॉ. सैयद मुहम्मद इरफान नजफ अलीमी (इलाहाबाद)
- डॉ. अखलाक अहमद (दिल्ली)
- डॉ. अब्दुल जब्बार सिद्दीकी (पिलीभीत)
- डॉ. खालिद सैफुल्लाह (कोलकाता)
- प्रो. कमर-उज-जमा (देवबंद)
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने ली देश और इंसानियत की शपथ, कहा- ‘नफरत नहीं, मोहब्बत फैलाएंगे’

- गज़ा संकट के बीच पीएम का इज़राइल दौरा निराशाजनक: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद

- मेवात मॉब लिंचिंग: आरोपी की जमानत याचिका हाईकोर्ट में खारिज

- Mann Ki Baat: ‘AI समिट में दिखी भारत की सामर्थ्य’, मन की बात में बोले PM मोदी; टी20 वर्ल्ड कप और अंगदान का भी किया जिक्र

- बाबरी नाम पर छिड़ा विवाद: मिर्जा मुर्तजा इकबाल ने जताई ‘पोस्टर’ पर आपत्ति, मज़ाहिर खान ने किया पलटवार

- अगरतला में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन: अमित शाह करेंगे शिरकत, आयुर्वेद और हिंदी का दिखेगा अनूठा संगम

- निशिकांत दुबे का व्यवहार ‘आदतन अपराधी’ जैसा: कुंवर दानिश अली

- वंदे मातरम् की अनिवार्यता असंवैधानिक और धार्मिक स्वतंत्रता पर चोट: मौलाना अरशद मदनी

- बस्तर में विकास का नया सूर्योदय: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘बस्तर पंडुम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ

- Budget Session 2026: आज से शुरू हो रहा संसद का बजट सत्र, राष्ट्रपति मुर्मू संबोधित करेंगी दोनों सदन

- गणतंत्र दिवस 1966: जब नेतृत्व के अभाव में भी ‘राष्ट्र के संकल्प’ ने भरी थी हुंकार

- Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस के उल्लास में डूबा देश; पीएम मोदी ने बताया ‘आन-बान-शान’ का पर्व

