Globaltoday.in | राहेला अब्बास | वेबडेस्क
सऊदी सरकार ने एलान किया है कि रमजान के दौरान, मस्जिद अल-हराम और मस्जिद अल-नबवी(ﷺ) में इफ्तार समारोहों और एतकाफ़ की इजाज़त नहीं दी जाएगी।
सऊदी गज़ट के मुताबिक़, दो मस्जिदों के मामलों के प्रमुख शेख अब्दुल रहमान अल-सुदैस ने कहा कि सरकार मस्जिद अल-हराम में रोजदारों के इफ्तार के लिए तैयार खाना उपलब्ध कराएंगे, जबकि मस्जिद नबवी (ﷺ )में सेहरी की इजाज़त नहीं होगी।
दोनों मस्जिदों के परिसर और आंगन में किसी को भी खाने की इजाज़त नहीं दी जाएगी और सभी को व्यक्तिगत रूप से खाना उपलब्ध कराया जाएगा।
आबे ज़मज़म के कूलर भी इस बार उपलब्ध नहीं होंगे और ज़मज़म पानी की 200,000 बोतलें दैनिक आधार पर प्रदान की जाएंगी।
इसके अलावा, जो लोग मस्जिद अल-हराम में रोज़ा इफ़्तार करना चाहेंगे तो उन्हें केवल अपने लिए खजूर और पानी लाने की इजाज़त होगी और इसे किसी के साथ साझा करने की इजाज़त नहीं होगी।
शेख अब्दुल रहमान अल-सुदैस ने बैठक के दौरान कहा कि हाजियों और रोजदारों की सेहत और हिफाज़त सुनिश्चित करने के लिए टीकाकरण, सामाजिक दूरी और मास्क पहनने सहित कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए रमज़ान के दौरान एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

