दिल्ली-NCR में मौसम का बदला मिज़ाज, धूल भरी आंधी के साथ कई इलाक़ों में बारिश

Date:

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों ने राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम बदला बदला नज़र आ रहा है। हालांकि कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, लेकिन गर्मी वैसी नहीं पड़ रही जैसी कि मई-जून में उम्मीद की जाती है।

शुक्रवार की शाम हुई बारिश के बाद आज शनिवार को सुबह से धूप में तेज़ी नहीं थी और ठंडी हवाएं चल रही थीं। दोपहर तीन बजे के आसपास शुरू हुई आंधी के बाद मौसम और खुशनुमा हो गया। इस बीच कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिसकी वजह से तापमान में आई गिरावट के बाद लोगों ने राहत मिली।

वहीं दूसरी तरफ बदले मौसम के बावजूद दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण (Delhi-NCR Pollution) से बुरा हाल है। लगातार तीसरे दिन आज भी आसमान में धुंध छाई रही। बूंदा बांदी के बावजूद मौसम वैसा साफ नहीं है जैसा कि होना चाहिए, हालांकि गुरुवार से कुछ हद तक राहत जरूर है। दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण का ऐसा हाल कब तक रहेगा, ये बड़ा सवाल है।

शनिवार को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

वीकेंड पर दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा, ये आपको बताते हैं। आईएमडी ने शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया था और दिल्ली का तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया।

Hindguru 2025
https://thehindguru.com/

इस हफ्ते कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली का तापमान फिलहाल सामान्य या उससे नीचे बना हुआ है। मई जैसी भीषण गर्मी महसूस ही नहीं हो रही है। लू का तो जैसे कोई नामों निशान तक नहीं है। आईएमडी ने भी अभी पूरे हफ्ते लू चलने का कोई पूर्वानुमान नहीं जताया है। मौसम विभाग की मानें तो असामान्य मौसमी परिस्थितियों की वजह से ऐसा हो रहा है। यही वजह है कि झुलसा देने वाले मई में इस साल गर्मी के तेवर नरम दिखाई दे रहे हैं। वहीं शनिवार को बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश भी हो सकती है. वहीं 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। 16 से 22 मई तक आंधी के साथ बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।

  • 17 मई- गरज के साथ बारिश, तेज धूल भरी हवाएं
  • 18 मई-बाद छाए रहेंगे, 15-25 कमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी हवाएं
  • 19 मई- छल्के बादल छाए रहेंगे, 35 किमी. प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की स्पीड

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related