Globaltoday.in|सऊद खान|रामपुर
उत्तर प्रदेश(UP) के ज़िला रामपुर(Rampur) में एक बार फिर पुलिस ने मुठभेड़ में एक 25000 रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें यह बदमाश, बीते 2 दिन पहले हुई हत्या में मुख्य आरोपी है जिसमें उसने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर एक बुज़ुर्ग को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई थी।
इस मामले में गिरफ्तार बदमाश विनोद सहित उसके भाई पंकज और पिता भूप सिंह के खिलाफ थाना मिलक में हत्या का मुकदमा दर्ज है। बीती रात पुलिस ने आरोपी बदमाश विनोद और उसके भाई पंकज को घेर लिया जिसके बाद बदमाश ने पुलिस जीप पर फायर किया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने विनोद के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया लेकिन मौका पाकर उसका भाई पंकज वहां से फरार होने में कामयाब हो गया।
मुठभेड़ में घायल विनोद को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है वहीं उसके भाई पंकज की तलाश पुलिस अभी भी कर रही है। फिलहाल पुलिस पंकज की तलाश कर रही है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा(Ajay Pal Sharma) ने ग्लोबलटुडे(Globaltoday) को बताया, ‘थाना क्षेत्र मिलक में एक हत्या के मुकदमे की विवेचना के दौरान जो अभियुक्त वांछित चल रहे थे उसी की तलाश में जो इंफॉर्मेशन के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही थी, इसमें थाना मिलक पुलिस की वांछित के साथ मुठभेड़ हुई है।

इसमें एक अभियुक्त विनोद पुत्र भूप सिंह घायल हुआ है और इसके अपराधिक इतिहास में कुल ग्यारह मामले दर्ज हैं जिसमें 2005 से लेकर 2019 तक हत्या लूट अवैध अस्लाह ओर नशीले पदार्थो की तस्करी के सम्बंध मे पंजीकृत हैं। इसमें पुलिस द्वारा मौके से फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है जो घायल अभियुक्त है उसको हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। आगे इसमें विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त पर 25000 का इनाम घोषित किया गया था गिरफ्तारी करने वाली टीम को सम्मानित किया गया है और आगे भी पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियुक्त हत्या के मामले में मुख्य आरोपी हैं जिनमें विनोद को गिरफ्तार कर लिया है वही एक आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
यह भी ज़रूर पढ़ें:-
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life
- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा
- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर
- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
