भारत: देशभर में आज ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद का त्यौहार बड़े ही धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुन्नत इब्राहिमी की अदायगी का सिलसिला जारी रखते हुए लोगों ने क़ुर्बानी की। यह सिलसिला अगले तीन दिन तक जारी रहेगा।
देश के छोटे-बड़े शहरों में मस्जिदों और ईदगाहों में मुसलमानों ने ईद की नमाज़ पढ़ी।
ईद-उल-अज़हा की नमाज के बाद देशभर में सुन्नत इब्राहीमी का पालन करते हुए जानवरों की कुर्बानी दी गयी जो अगले तीन दिन जारी रहेगी।
ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद का त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने ज़िल-हिज्जा के दसवें दिन मनाया जाता है। ईद-उल-फितर के बाद ईद-उल-अज़हा(Eid Ul Adha) इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। यह त्योहार प्रेम, समर्पण और विश्वास और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। इस त्योहार की परंपरा के अनुसार इस दिन जानवरों की क़ुर्बानी दी जाती है और गोश्त के तीन हिस्से कर उसको रिश्तेदारों, दोस्तों, पड़ोसियों और जरूरतमंदों में बांटा जाता है।
- बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

- Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

- जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

- Jamia Millia Islamia Declares Class X Results: Girls Outshine Boys with 98.65% Pass Rate

- यूनानी तिब्बी कांग्रेस की बैठक: हकीम अजमल खान के विचारों को आगे बढ़ाने और जामिया में यूनानी कॉलेज की स्थापना पर ज़ोर

