Rampur News: जनपद में रिकॉर्ड 08 माह में चकबन्दी प्रक्रिया पूरी

0
400
Consolidation process completed in record 8 months in the district
जनपद में रिकॉर्ड 08 माह में चकबन्दी प्रक्रिया पूरी

रामपुर: जनपद रामपुर के 12 ग्रामों में चकबन्दी प्रक्रिया को लेकर बड़ी सफलता मिली है। इनमें तहसील टाण्डा के ग्राम चक रफतपुर में मात्र 08 माह के भीतर चकबन्दी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जबकि सामान्यतः इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 60 माह का समय निर्धारित होता है। चकबन्दी प्रक्रिया दिसम्बर 2023 में शुरू हुई थी और 30 अगस्त 2024 को इसे पूरा करने के आदेश जारी किए गए।

चकबन्दी बंदोबस्त अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मई 2023 तक खेतों की नाप, अभिलेखों की दुरुस्ती और चक निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया था। चकबन्दी योजना को पारदर्शिता से तैयार किया गया, जिसमें सभी किसानों की राय ली गई। जुलाई 2024 तक इस योजना को स्थल पर सफलतापूर्वक लागू कर दिया गया। इस प्रक्रिया में ग्रामवासियों और किसानों का महत्वपूर्ण सहयोग मिला।

जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में इस काम को रिकॉर्ड समय में पूरा करने पर किसानों और चकबन्दी टीम की सराहना की गई। इस कार्य में चकबन्दी अधिकारी, सहायक चकबन्दी अधिकारी, चकबन्दीकर्ता और चकबन्दी लेखपाल की भूमिका भी सराहनीय रही। उन्हें विशेष प्रविष्टि प्रदान की जाएगी।