अमरोहा षड्यंत्रकारी इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर, ऑनर किलिंग में जेल भेजने का मामला
Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | मुरादाबाद
यूपी के जनपद अमरोहा में फ़र्ज़ी खुलासा करने के मामले में एक इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आदमपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
अमरोहा (Amroha) जिले में जीवित किशोरी की हत्या के आरोप में निर्दोष पिता-भाई और रिश्तेदार को ऑनर किलिंग में जेल भेजने के मामले में न्यायालय ने आदमपुर थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर अशोक कुमार शर्मा सहित 11 पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस कर्मियों पर षड्यंत्र रचना, झूठे और गंभीर अपराध के लिए कूटरचित साक्ष्य तैयार करना, किसी को सात दिन से अधिक गलत तरीके से अभिरक्षा में रखने जैसे गंभीर आरोप हैं।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपी इंस्पेक्टर बरेली जनपद में बिथरी चैनपुर कोतवाली प्रभारी बताए जा रहे हैं।
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

