पाकिस्तान: डिप्टी स्पीकर ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया

0
214
डिप्टी स्पीकर ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया
डिप्टी स्पीकर ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया

क़ौमी असेंबली के सबसे महत्वपूर्ण सत्र के लिए, जहां सरकार और विपक्ष के सदस्य प्रधानमंत्री इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान करने के लिए संसद भवन पहुंचे, एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब क़ौमी असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने इस अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया।

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ संयुक्त विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए क़ौमी असेंबली की बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई जिसके लिए सरकार और विपक्ष के सदस्य समय से पहले ही संसद भवन पहुंच गए थे।

क़ौमी असेंबली के स्पीकर असद कैसर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दायर किए जाने के बाद डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने असेंबली सत्र की अध्यक्षता की।

एनडीटीवी के मुताबिक़ प्रस्ताव के खारिज होने के बाद इमरान खान ने राष्ट्र को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से नेशनल असेंबली भंग करने की सिफारिश की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने देश में ताजा चुनाव कराने की सलाह दी है।

केंद्रीय मंत्री फार्रूख हबीब ने एक ट्वीट में कहा कि नेशनल असेंबली भंग हो गई है और अब देश में 90 दिनों के भीतर फिर से चुनाव कराए जाएंगे।