देश इस समय बहुत ही संकट के दौर से गुजर रहा है। एक तरफ तो देश महंगाई, बेरोजगारी और भुखमरी से जूझ रहा है और दूसरी तरफ असामाजिक तत्व सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रहे हैं। इसलिए सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में मीडिया को अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। यह विचार ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्त्तेहादुल मुस्लिमीन(AIMIM) दिल्ली के अध्यक्ष कलीमुल हफ़ीज़ ने व्यक्त किए।
कलीमुल हफ़ीज़ मीडियाकर्मियों और पत्रकारों के लिए मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन दिल्ली द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

कलीमुल हफ़ीज़ ने कहा कि गोदी मीडिया देश को नुकसान पहुंचा रहा है और देश में मौजूदा हालात का ज़िम्मेदार यही है मीडिया है। गोदी मीडिया समाज में नफरत और दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए दिन-रात झूठी खबरें पेश कर रहा है। देश में बढ़ती गरीबी और बेरोजगारी से इसका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि अब वैकल्पिक मीडिया यानी सोशल मीडिया और यूट्यूब मीडिया से जुड़े पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि समाज के सामने सच्चाई पेश करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यधारा का मीडिया पूरी तरह से स्वार्थी हो गया है लेकिन मैं आप सभी को बधाई देता हूं जो झूठ के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं, मैं आपके साहस और धैर्य को सलाम करता हूं।
इफ्तार का आयोजन होटल रिवर व्यू अबुल फजल एन्क्लेव, जामिया नगर में किया गया। इफ्तार में 100 से अधिक मीडियाकर्मियों ने भाग लिया।
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

