दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने AAP विधायक को पहले हिरासत में लिया था।
दिल्ली नगर निगम की ओर से गुरुवार विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण विरोधी (MCD Encroachment Drive) अभियान चलाया गया। इस अभियान को अमानतुल्लाह ने रोकने की कोशिश की और मदनपुर खादर इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुआ।
इससे पहले सोमवार को भी शाहीन बाग में एक अभियान के दौरान आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने विरोध प्रदर्शन किया था। अमानत के खिलाफ अधिकारियों की ओर से काम में बाधा डालने के लिए FIR दर्ज कराई गयी थी।
कालिंदी कुंज पुलिस स्टेशन के मदनपुर खादर इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान में रुकावट डालने के लिए अमानतुल्लाह खान के साथ ही 6 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
अमानत के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और दंगा करने के आरोप में आईपीसी की धारा 186/333/353/147/148/149/153 के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है। अमानतुल्लाह खान को कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उनको तिहाड़ भेज दिया गया।
अमानत की बीवी ने बताया जान को खतरा
विधायक अमानतुल्लाह की पत्नि शाफिया ने अमानत के ट्विटर हेंडल से ट्वीट कर अमानत की जान को खतरा बताया है। उन्होंने लिखा,” ओखला से विधायक मेरे शौहर अमानतुल्लाह खान को दिल्ली पुलिस पकड़ कर ले गयी, पिछले 4-5 घंटों से उनकी कोई ख़बर नहीं है। मुझे डर है कि उनके साथ कोई अनहोनी ना हो, उनकी जान को ख़तरा है।”
इससे पहले दोपहर में अमानत ने ट्वीट कर अपने गिरफ़्तार होने की जानकारी दी थी। उन्होंनेलिखा था,”दिल्ली पुलिस ने मुझे गिरफ़्तार कर लिया है। मुझे क़ैद कर सकते हैं, मेरे हौसलों को नहीं।:
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट

- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

- फारूक अब्दुल्ला के ‘पाकिस्तान कश्मीरियों को बचा रहा है’ बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का पलटवार, मज़ाहिर खान ने मांगी सख्त कार्रवाई


